फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम नायब सैनी की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्ष नेताओं की उड़ी रातों की नींद: देवेंद्र अत्री

Mon, 15 Dec 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
14जेएनडी38 : विधायक देवेंद्र चतरभुज अपने आवास पर लोगो से रूबरू होते हुए। स्रोत कार्यकर्ता।
विज्ञापन
उचाना। भाजपा विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने आवास पर लोगों की समस्याओं को सुनकर समाधान किया। वह हर रोज लोगों से रूबरू होते है। विधायक ने कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्ष बौखला गया है। विपक्ष के नेताओं की रातों की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन

हरियाणा प्रदेश विकास के मामले में नंबर वन पर है। विकसित उचाना के सपने को साकार करने के लिए कार्य कर रहे है। जो-जो वायदे किए थे उन वायदों को पूरा किया जाएगा। आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में मेरिट के आधार पर रोजगार देने का काम किया तो बिना भेदभाव के विकास पूरे प्रदेश में करवाया जा रहा है।
बिना पर्ची बिना खर्ची के आज युवाओं को नौकरी पढ़ाई के बूते पर मिल रही है। वो दिन प्रदेश का युवा नहीं भूला है जब नौकरी लगने के लिए एक जिले विशेष के युवाओं को प्राथमिकता मिलती थी। युवाओं को नौकरी के लिए सिफारिशों के साथ-साथ अपनी जमीन बेचकर रुपए देने पड़ते थे। आज भाजपा के राज मेरिट के आधार पर गरीब परिवार के युवा पढ़ाई करके बड़े-बड़े पदों पर नौकरी लग रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें