फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांगवान के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग

Thu, 24 Sep 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के पटियाला चौक स्थित पंजाबी धर्मशाला में बुधवार को अमर शहीद मदनलाल धींगड़ा सेवा समिति की बैठक हुई। इसमें जाट आरक्षण समिति के नेता हवा सिंह सांगवान द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल को पाकिस्तानी कहे जाने पर रोष जताया।
विज्ञापन


समिति ने जिला प्रशासन तथा सरकार से मांग की है कि सांगवान पर सीएम पद का अपमान करने व एक विशेष जाति के लोगों को जात-पात के लिए भड़काने का मुकद्दमा दर्ज किया जाए। बैठक में निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही उपायुक्त से मिलकर मामला दर्ज करवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।

समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बत्तरा ने कहा कि जाट नेता ने ऐसा बयान देकर अज्ञानता का प्रमाण दिया है। वर्ष 1947 के बंटवारे में जो लोग उधर से इधर आए थे, उसमें जाट भी थे।
विज्ञापन


वहां से आने वाले लोगों को ये नेता पाकिस्तानी कहते हैं तो शहीदे आजम भगत सिंह का परिवार, शहीद ऊधम सिंह का परिवार, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, गुलजारी लाल नंदा, इंद्र कुमार गुजराल, 1971 की लड़ाई का शेर जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा, पूर्व सीएम भजनलाल, फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह जैसे कितने ही नाम ऐसे हैं, जिन्होंने देश का नाम रोशन किया है। क्या ये लोग भी पाकिस्तानी हैं।

बैठक में रमेश खट्टर, अनिल नागपाल, अश्वनी धींगड़ा, सुनील, नरेंद्र, यश, सुरेंद्र, चमनलाल,  प्रदीप बत्तरा आदि मौजूद रहे।

सीएम में समर्थन में आए इनेलो विधायक हरिचंद मिढ़ा
इनेलो विधायक डॉ. हरिचंद मिढ़ा ने जाट नेता हवा सिंह सांगवान द्वारा सीएम मनोहरलाल को पाकिस्तानी कहे जाने की निंदा की है। उन्होंने कहा है कि सांगवान के बयान से पंजाबी समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुईं हैं। मिढ़ा ने अपने बयान में कहा कि आरक्षण मांगना उनका हक है, लेकिन इसके लिए पंजाबी समाज के खिलाफ बयानबाजी किया जाना गलत है।

ऐसा कहकर सांगवान ने पंजाबी समाज की भारतीयता के प्रति आस्था को ठेस पहुंचाई है, क्योंकि देश को आजाद करवाने में पंजाबी समाज के लोगों ने भी अहम भूमिका निभाई है। डा. मिढ़ा ने कहा कि अगर उनमें हिंदुत्व की भावना नहीं होती तो वो पाकिस्तान छोड़ कर भारत में कभी नहीं आते। उन्होंने कहा कि हवा सिंह सांगवान ऐसी बयानबाजी कर समाज के ताने-बाने को तोड़ने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें