फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग टीम ने सरसों के मिल से तेल का सैंपल लिया

विज्ञापन
सरसों और सोयाबीन तेल के सैंपल लेते अधिकारी। - फोटो : Jind
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग द्वारा कपास मंडी गेट से पुलिस थाना को जाने वाली 40 फुटा रोड पर सरसों का तेल बनाने वाले मिल में छापा मारा। यहां पर सरसों और सोयाबीन के तेल के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। सीएम फ्लाइंग निरीक्षक कंवर सिंह, फूड एंड सेफ्टी अधिकारी डॉ. राजीव शर्मा के नेतृत्व में टीम बनाई गई थी। उचाना कलां में भी दूध की डेयरी के गोदाम में छापा मारा गया। यहां से भी सैंप लिया गया है।
विज्ञापन

कंवर सिंह ने कहा कि सरसों के तेल की जांच की गई है। यहां पर सरसों और सोयाबीन का तेल अलग-अलग मिला। यहां पर 32 टन सोयाबीन का और एक टन सरसों का तेल था। दो सैंपल सरसों के तेल के और एक सैंपल सोयाबीन के तेल का लिया गया है, जिन्हें लैब टेस्टिंग के लिए भेजा जाएगा, ताकि पता लग सके कि इनमें मिलावट तो नहीं है। जिस सोयाबीन और सरसों के तेल से सैंपल लिया गया है उनको 15 दिन इस्तेमाल नहीं करने के आदेश दिए गए हैं। इस मौके पर सीएम फ्लाइंग एएसआई कर्मबीर सिंह, राजकुमार, प्रदीप मौजूद रहे। शहर में सीएम फ्लाइंग द्वारा छापा मारने के कारण किराना और डेयरी की दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिर हे। एक-दूसरे से सीएम फ्लाइंग के जाने की जानकारी भी जुटाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें