फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत साइड में गाड़ी लगाने पर भाजपा विधायक के चालक और यातायात थाना प्रभारी में कहासुनी

विज्ञापन
इंस्पेक्टर चरणजीत का मेडिकल करवाने के लिए नागरिक अस्पताल में लेकर जाते अन्य पुलिस अधिकारी। - फोटो : Jind
विज्ञापन
गाड़ी की पार्किंग को लेकर यातायात थाना प्रभारी व जींद के भाजपा विधायक के चालक आमने-सामने आ गए हैं। विधायक के चालक हैप्पी सिंह ने यातायात थाना प्रभारी चरणजीत सिंह पर नशा कर ड्यूटी करने का आरोप लगाया है। साथ ही भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने भी मामले की शिकायत डीआईजी ओपी नरवाल को की। इसके बाद थाना प्रभारी चरणजीत सिंह को मेडिकल करवाया है। डीएसपी धर्मवीर सिंह के अनुसार जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हुआ यूं कि रोहतक रोड से आगे मिनी बाईपास पर एक होटल का उद्घाटन वीरवार को होना था। इसमें भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला व जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृषि मिड्ढा उद्घाटन करने पहुंचे। विधायक के चालक के आरोप है कि जब विधायक होटल से बाहर आ रहे थे, तभी उन्होंने गाड़ी पार्किंग से निकाल कर मुख्य सड़क पर लगा दी। ठीक इसी समय यातायात थाना प्रभारी चरणजीत सिंह ने उन्हें टोकना शुरू कर दिया। जब उन्होंने बताया कि विधायक आ रहे हैं और उनके लिए गाड़ी लगाई गई है, तो उसे धमकाया गया।
विधायक ने दी धमकी
यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक चरणजीत सिंह ने लगाया कि विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा उन्हें पहले भी धमकी दे चुके हैं। वह रंजिश के कारण उनके साथ इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं। वह अपनी ड्यूटी को निष्ठापूर्वक कर रहे हैं। उनको किसी प्रकार का डर नहीं है। वह भविष्य में भी अपनी ड्यूटी के प्रति सजग रहेंगे। उन्होंने कहा कि नियम सबके लिए एक जैसे हैं। विधायक के चालक ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी और गाड़ी सड़क पर खड़ी थी। इसके लिए उन्हें टोका गया था।
विज्ञापन

निरीक्षक के लिए खून के सैंपल
नागरिक अस्पताल में यातायात प्रभारी चरणजीत सिंह के खून के नमूने लिए हैं। उनको डीएसपी धर्मवीर मेडिकल परीक्षण के लिए लेकर आए थे। उनके सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगेगा की वह नशे में थे या नहीं।
डॉ. गोपाल गोयल, एसएमओ
पहले भी मिली हैं शिकायतें
शहर यातायात थाना प्रभारी की आमजन द्वारा पहले भी उनको शिकायत मिल चुकी हैं। निरीक्षक चालान के नाम पर वसूली करने व ड्यूटी के दौरान नशा करने की भी शिकायत आई हैं। इसके बारे में पुलिस के अधिकारियों को भी शिकायत दी गई थी। इसके आधार पर उनका सैंपल करवाया गया था।
डॉ. कृष्ण मिड्ढा विधायक जींद।
पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर यातायात थाना प्रभारी चरणजीत सिंह नशा किए हुए हैं। यह सूचना पुलिस को अपने सूत्रों से मिली थी। इसके बाद मेडिकल करवाया गया है, जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें