मामले में सदर थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि दो महिलाओं व एक बच्चे सहित कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ फोरनर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। ये लोग अवैध रूप से भारत में घुसकर पाजू खुर्द के ब्लीच हाऊस में काम कर रहे थे और कुछ लोग पिछले 2-3 साल से जींद रोड स्थित लाभ सिंह होटल के पास रह रहे थे। ये सभी लोग काम धंधे को लेकर भारत में अवैध रूप से घुसे थे। सभी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। न्यायालय के आदेशों के मुताबिक आगामी कार्रवाई की जाएगी।
मामले में सीएम फ्लाइंग के डीएसपी रविंद्र शर्मा का कहना है कि 26 जनवरी की सुरक्षा के मद्देनजर सीएम फ्लाइंग की टीम अपने कार्य पर थी। इसी दौरान सफीदों इलाके में बांग्लादेशी नागरिकों के होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पाजू खुर्द के एक ब्लीच हाऊस ने इन नागरिकों को पकड़ा गया है। ये लोग कपड़े की कतरनों को ब्लीच करके पानीपत भेजने का काम करते थे। इन लोगों के पास से कोई पासपोर्ट, वीजा व नागरिकता के दस्तावेज प्राप्त नहीं हुआ है। इन बांग्लादेशियों ने किसी दलाल की मार्फत भारत में प्रवेश किया और यहां पर आकर रहने व काम करने लगे। सीएम फलाईंग की टीम व पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।