फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शहर की अनाजमंडी में गेहूं की खरीद शुरू नहीं होने पर सीएम फ्लाइंग ने दी दस्तक

Fri, 11 Apr 2025 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी22: अनाजमंडी में बूंदाबांदी के दौरान तिरपाल ढक कर गेहूं को भीगने से बचाने का किया गया प
विज्ञापन
जींद। प्रदेश भर की मंडियों में गेहूं खरीद शुरू होने के बाद जींद की अनाजमंडी में खरीद शुरू नहीं होने के मामले को सीएम फ्लाइंग ने गंभीरता से लिया। इसकी जानकारी लेने के लिए वीरवार को सीएम फ्लाइंग के डीएसपी अनाजमंडी पहुंचे और वहां पर मंडी प्रधान व हेफेड के कर्मचारियों से बातचीत कर खरीद शुरू करवाने को कहा, लेकिन मंडी प्रशासन व प्रधान ने गेहूं में नमी होने का हवाला देकर खरीद को आगामी दो दिन तक शुरू नहीं करने का हवाला दिया।
विज्ञापन

मंडी में दोपहर बाद सीएम. फ्लाइंग डीएसपी पवन शर्मा के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर चरण सिंह व बिजेंद्र सिंह नई अनाज मंडी में एक आढ़ती की दुकान पर पहुंचे। यहां पर सीएम फ्लाइंग के अधिकारियों ने मौके पर दुकान में ही गेहूं का सैंपल मंगवाकर नमी मापक यंत्र में डालकर जांच की तो इसमें नमी की मात्रा साढ़े 13 प्रतिशत आई। इसके बाद सीएम फ्लाइंग की टीम ने नई अनाज मंडी साथ लगते दो धर्मकांटों पर पहुंची और वहां पर जांच की।

बूंदाबांदी ने किसानों व मंडी में आढ़तियों की बढ़ाई धड़कनें
दोपहर बाद तीन बजे धूप के साथ अचानक से तेज हवा चली और बूंदाबांदी शुरू हो गई। इस दौरान आढ़तियों की मंडी में गेहूं खुले में पड़ा होने के कारण धड़कनें बढ़ी और जल्दबाजी में तिरपाल ढकने का काम शुरू किया, लेकिन कुछ ही पल में बरसात बंद हो गई। इसके बाद राहत की सांस ली। इसके अलावा किसानों को भी बरसात आने से फसल खराब होने का डर बना हुआ है।
विज्ञापन


मंडी के गेट पर धर्मकांटा नहीं होने से बाहर लगा रहता है जाम
मंडी के गेट पर धर्मकांटा नहीं चलने के कारण मंडी के बाहर सड़क के किनारे लगे धर्मकांटे पर वजन करवाने के लिए ट्रैक्टर व ट्रकों की बाहर भीड़ लगी रहता है। इसके कारण मंडी से बाहर निकलने का एक तरफ का रास्ता पूरी तरह से बंद रहता है। इस पर ट्रैक्टर चालक गलत दिशा में आकर जाम लगाते हैं। वीरवार को भी आधा घंटा तक जाम के हालात मंडी के बाहर रहे।

मंडी में खरीद का काम नहीं हो पाया शुरू
जिले की 16 मंडियों में गेहूं की आवक वीरवार तक 7.25 लाख क्विंटल हो चुकी है। इसके विपरित खरीद का कार्य उचाना, नरवाना, अलेवा व नगूरां की मंडी में नाममात्र हुआ है। इसमें अभी तक 7930 क्विंटल गेहूं की ही खरीद हुई। इसके अलावा सफीदों, पिल्लूखेड़ा, जुलाना व जींद समेत किसी भी बड़ी मंडी में खरीद का काम शुरू नहीं हो पाया।

10जेएनडी22: अनाजमंडी में बूंदाबांदी के दौरान तिरपाल ढक कर गेहूं को भीगने से बचाने का किया गया प

10जेएनडी22: अनाजमंडी में बूंदाबांदी के दौरान तिरपाल ढक कर गेहूं को भीगने से बचाने का किया गया प

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें