फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीएम फ्लाइंग और आरटीए टीम ने किठाना रूट पर चल रही प्राइवेट बस को किया जब्त

Tue, 05 Nov 2024 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
04जेएनडी32 : खामियां मिलने पर बस को इंपाउंड करने की कार्रवाई करती टीम। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। सीएम फ्लाइंग और आरटीए कार्यालय की टीम ने नरवाना में अवैध रूप से चल रही प्राइवेट बसों को लेकर सोमवार को संयुक्त रूप से जांच अभियान चलाया। इस दौरान एक बस को जब्त करने के साथ जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

टीम को शिकायत मिली थी कि यह बस पिछले काफी समय से अवैध रूप से चल रही है और रोजाना काफी संख्या में सवारियों को इसमें ढोया जा रहा है। इसके बाद टीम सदस्यों ने कार्रवाई की है। आरटीए जींद के टीआई सन्नी व सीएम फ्लाइंग से पवन कुमार ने बताया कि नरवाना से किठाना रूट पर बामल बस सर्विस की एक बस अवैध रूप से बिना परमिट, बगैर स्टेज कैरिज रोड टैक्स व क्षमता से अधिक सवारियों को ढो रही थी। इसके बारे में पता चलते ही मौके पर इसकी जांच की गई तो बहुत सारी खामियां पाई गईं। बस को मौके पर ही इंपाउंड कर उसे सामान्य बस स्टैंड की वर्कशॉप में लाकर खड़ा कर दिया गया। बस का 28600 का जुर्माना किया गया है। टीम के अधिकारियों ने कहा इस तरह से अगर कोई भी बस चलेगी तो उसे तुरंत जब्त कर लिया जाएगा। साथ ही उस पर जुर्माना लगाया जाएगा।

04जेएनडी32 : खामियां मिलने पर बस को इंपाउंड करने की कार्रवाई करती टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें