फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अग्रोहा धाम में 10 को लगेगा वार्षिक मेला

Tue, 05 Nov 2024 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रोहा धाम में 10 नवंबर को 41वां वार्षिक मेला लगेगा। मेला हर दृष्टिकोण से ऐतिहासिक होगा। मेले में सुबह आठ बजे 501 महिलाओं की ओर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। सुबह 9 बजे छप्पन भोग व 51 सवामणी व पूजा-पाठ होगा। दोपहर 12 बजे महासम्मेलन व भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। बजरंग गर्ग सोमवार को वैश्य समाज नरवाना प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अग्रोहा धाम महाराजा अग्रसेन की धर्म नगरी और राजधानी थी। अग्रोहा धाम के साथ लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से अग्रोहा में करोड़ों रुपये की लागत से विकास कार्य हो रहे हैं। समाज के सहयोग से अग्रोहा धाम, मेडिकल कॉलेज आदि अनेक संस्थाएं चल रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में कैंसर अस्पताल बनाने की मंजूरी देनी चाहिए, ताकि गरीब व जरूरतमंद मरीज उसमें इलाज करवा सके।
उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज नेशनल हाईवे पर बना हुआ है। आजकल हर रोज एक्सीडेंट होते रहते हैं। अग्रोहा में ट्रामा सेंटर न होने से मौके पर मरीज का इलाज न होने से काफी की जान चली जाती है। सरकार को जनता के हित में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में ट्रामा सेंटर बनाना चाहिए। अग्रोहा को उपतहसील का दर्जा देना चाहिए। इस अवसर पर अग्रोहा धाम वैश्य समाज के प्रदेश प्रचार मंत्री राजेंद्र गुप्ता अमरगढ़िया, रमेश गर्ग, महिला अध्यक्ष नेहा बंसल, अश्विनी गर्ग, जय भगवान मित्तल, मोहित बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें