फोटो 28जेएनडी16-सफीदों क्षेत्र में बिना बारिश के सूखी पड़ी धान की फसल। स्रोत किसान
- फोटो : अधिवक्ताओं की भूख हड़ताल जारी, 26 अदालतों में 1300 मामले लंबित
जींद। जिले में मानसून सक्रिय होने के बावजूद अच्छी बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। मंगलवार को दिनभर आसमान में घने बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई।
बादलों और ठंडी हवाओं के कारण अधिकतम तापमान में करीब छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी 72 प्रतिशत रही, जबकि हवा की गति लगभग छह किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।
सुबह से ही बादलों का डेरा रहा और बीच-बीच में बारिश की उम्मीद बनी रही, लेकिन दिनभर बादल बिना बरसे ही गुजर गए। बारिश नहीं होने का सबसे अधिक असर खेती पर पड़ रहा है। इस बार मानसून सीजन में जिले में हुई वर्षा बिखराव के रूप में रही है और औसत से काफी कम दर्ज की गई है। पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण करीब 15 हजार एकड़ क्षेत्र में धान की रोपाई प्रभावित हुई है। किसान अच्छी बारिश की उम्मीद में रोजाना आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं।
वर्जन
मानसून फिर से सक्रिय हुआ है और आगामी दिनों में बारिश की संभावना बनी रहेगी। हालांकि बीच-बीच में तापमान में हल्की बढ़ोतरी भी हो सकती है।
-डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा जींद