फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की सफाई के लिए झाड़ू लेकर उतरे डीसी

Sun, 27 Dec 2015 12:17 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर को स्वच्छ बनाने के लिए सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर डीसी विनय सिंह ने शनिवार सुबह सुभाष नगर और राम नगर कालोनियों में सफाई अभियान चलाया। डीसी हर शनिवार को शहर की कालोनियों में सफाई अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन

इसी कड़ी में शनिवार को सामाजिक संस्था सेव, अन्ना टीम, जेसीआई और युवा मित्र मंडल के सदस्यों के साथ सफाई की। सुबह सात बजे ही डीसी विनय सिंह ट्रैक सूट पहनकर सफाई के लिए पहुंच गए। करीब तीन घंटे तक कालोनी की दो दर्जन गलियों की सफाई की गई। इस दौरान उपायुक्त ने फावड़े से साफ-सफाई का कार्य करते हुए खूब पसीना बहाया।

इस दौरान डीसी ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उन्हें अपने आसपास साफ सफाई रखने के लिए जागरूक किया। डीसी ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर निपटने वाली हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा, लेकिन लोगों को सफाई के मामले में अपना फर्ज भी निभाना होगा।
विज्ञापन


इस मौके पर नगर परिषद के निवर्तमान वाईस चेयरमैन रमेश खट्टर, हरफूल सैनी, अमरनारथ पारचा, सूजान पूनिया, डॉ.सुनील, अशोक, हरबीर सिंह, विनय सैनी, सुधीर कौशिक, कृष्ण भारद्वाज, श्याम लिखा, आजाद खर्ब, श्रवण बंसल, सुनील वशिष्ट, धर्मपाल, सोनू, नवाब खान, प्रवीन सैनी जेसीआई प्रधान, बलजीत, ओमप्रकाश बागड़ी, प्रवीन मित्तल, अंकुर गुप्ता, सीएसआई बलबीर श्योकंद, अशोक सैनी मौजूद रहे।

राजवाहे पर हुए अतिक्रमण हटाने के आदेश
इस दौरान डीसी ने राजवाहा नंबर सात की पैमाइश कर इस पर लोगों द्वारा किये गए अतिक्रमण को हटाने के आदेश दिए। लोगों की मांग पर डीसी ने सीवरेज की समस्या का समाधान करने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें