फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शोध छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोपी लिपिक गिरफ्तार

Sat, 30 May 2026 05:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। शोध छात्रा से अश्लील हरकत करने, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के मामले में पुलिस ने अब यौन उत्पीड़न की धारा भी जोड़ दी। पीड़िता ने आरोपी पर परीक्षा दिलाने के बहाने दिल्ली ले जाकर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
शोध छात्रा ने एफआईआर में बताया था कि वह सीआरएसयू के एक डिपार्टमेंट में एक विषय अध्ययन कर रही है। वर्ष 2024 में लिपिक जोगेंद्र बिसला उसे परीक्षा दिलाने के बहाने दिल्ली ले गया। वहां उसने यौन उत्पीड़न किया। बाद में उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें अपने पास रखकर उसे ब्लैकमेल करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह उसे बार-बार बदनाम करने, परिवार और गांव में उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल करने और झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देता रहा। इतना ही नहीं आरोपी ने कई बार उसके साथ मारपीट की। मानसिक उत्पीड़न किया। फिर उससे एक लाख रुपये भी ऐंठ लिए। पुलिस ने आरोपी राजथल निवासी जोगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने आरोपी को पहले ही निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें