फोटो 19जेएनडी18-शहर के भारत सिनेमा रोड पर सफाई अभियान चलाते हुए सेव संस्था सदस्य। स्रोत सदस्य
जींद। सामाजिक संस्था सोसाइटी फॉर एडवांसमेंट ऑफ विलेज एंड अर्बन एनवायरमेंट (सेव) की ओर से शनिवार को शहर में स्वच्छता अभियान चलाया। संस्था का 480वां अभियान झांझ गेट से भारत सिनेमा रोड, पुराना बस स्टैंड और पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र तक चलाया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधान नरेंद्र नाडा ने की।
अभियान के दौरान संस्था सदस्यों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और कूड़ा खुले में न डालकर डस्टबिन में डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि केवल प्रशासन के प्रयासों से शहर को स्वच्छ नहीं रखा जा सकता, बल्कि प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। घरों और दुकानों से निकलने वाले हर प्रकार के कचरे को डस्टबिन में डालकर रखना चाहिए और नगर परिषद की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी को ही देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि डस्टबिन का नियमित प्रयोग करने से सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलने से रोका जा सकता है। यदि शहर का प्रत्येक व्यक्ति स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझे तो गली, मोहल्ले और शहर को साफ-सुथरा बनाया जा सकता है। इस अवसर पर पार्षद राकेश चुघ, महेश सैनी नंबरदार, अजमेर सिंह चौहान, रोहतास गुप्ता, बालवीर श्योकंद, सुजान सिंह पूनिया, हरबीर सिंह, बलबीर सिंह ईगराह, सुल्तान सिंह आर्य, अजीत सिंह मलिक, सुरेश लांबा, पवन देशवाल, मा. जोरा सिंह रेढू, बलजीत रेढू और अजय नागपाल मौजूद रहे।