फोटो 19जेएनडी23-मंडी पहुंचे सबसे पहले धान लेकर किसान रमन को सम्मानित करते हुए चेयरमैन सुरेंद्र
उचाना। अनाज मंडी में धान 1509 की पहली ढेरी पहुंचने पर मार्केटिंग बोर्ड की ओर से अध्यक्ष सुरेंद्र खरकभूरा ने मखंड गांव के किसान रमन को सम्मानित किया। उन्होंने किसान को लड्डू खिलाकर मुंह भी मीठा करवाया। शनिवार को धान की ढेरी निजी बोली में 3971 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिकी। पिछले साल इन दिनों धान 1509 के भाव करीब 2800 से 2900 रुपये प्रति क्विंटल तक थे, जबकि इस बार किसानों को 3900 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक के भाव मिल रहे हैं। सुरेंद्र खरकभूरा ने कहा कि फसल खरीद को लेकर मंडी में पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। संवाद