फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता भगवान का दूसरा रूप है : डॉ. सुमन कोहली

विज्ञापन
15जेएनडी02-नागरिक अस्पताल में सफाई अभियान चलाते हुए स्वास्थ्यकर्मी। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल में मंगलवार को स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सीएमओ डॉ. सुमन कोहली, डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला व एमएस डॉ. अरविंद के दिशा निर्देशन में हुआ। सीएमओ डॉ. सुमन कोहली ने कहा कि स्वच्छता भगवान का दूसरा रूप है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों ने नागरिक अस्पताल में स्वच्छता अभियान चलाया और अस्पताल परिसर की सफाई की। अस्पताल में आए लोगों को स्वच्छता के महत्व से अवगत करवाया गया।
डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने कहा कि हर आदमी को पर्यावरण शुद्ध रखने को अपना कर्तव्य समझना चाहिए। पर्यावरण की स्वच्छता से ही हमारे जीवन का भविष्य स्वस्थ होगा और हमारी आने वाली पीढ़ी का भविष्य उज्ज्वल होगा।
विज्ञापन

एमएस डॉ. अरविंद ने कहा कि अस्पताल में आने वाले हर व्यक्ति को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। उन्होंने स्वच्छता को अपने जीवन में हमेशा बनाए रखने का आह्वान किया। इस मौके पर डॉ. अजय, एसएनओ बाला, आशिमा, मूर्ति, सुनीता दूहन, हरदीप, हरीश, धर्मवीर, सुनील, जयबीर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें