फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कबड्डी में बेहतर प्रदर्शन के दम पर रेलवे में टीटी बनी अंशु मोर

विज्ञापन
17जेएनडी06-खिलाड़ी अंशु मोर। स्रोत कोच
विज्ञापन
जींद। लुदाना की कबड्डी खिलाड़ी 22 वर्षीय अंशु मोर ग्रामीण क्षेत्र की महिला खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है। 15 साल की उम्र में अंशु मोर ने महारानी लक्ष्मीबाई कन्या खेल अकादमी लुदाना में कबड्डी का अभ्यास शुरू किया था।
विज्ञापन

खेल में बेहतर प्रदर्शन के दम पर ही अंशु मोर ने रेलवे में टीटी के पद पर नौकरी पाई है। अंशु मोर के पिता सतपाल मोर किसान हैं और मां सुदेश गृहणी है। अशु की दो और बड़ी बहन और एक भाई भी है।
बड़ी बहन स्वाति है, जिसकी शादी हो चुकी है। वहीं इसके बाद बहन माफी है, जो राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी खेलती है। वहीं, भाई अंकुश मोर है, जो आईटीआई में पढ़ता है। अकादमी कोच हरपाल सिंह और जगबीर सिंह भंभेवा ने कहा कि अंशु मोर ने नेशनल गेम्स में सिल्वर, दो बार गोल्ड मेडल भी जीता है।
विज्ञापन

इसके अलावा जूनियर नेशनल गेम्स में हरियाणा का कप्तान के तौर पर प्रतिनिधित्व भी किया है। वहीं, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में गोल्ड, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी में ब्राॅन्ज मेडल, नेशनल सर्कल स्टाइल कबड्डी में दो बार गोल्ड मेडल और एक बार ब्राॅन्ज मेडल जीत चुकी है।
कोच हरपाल सिंह ने बताया कि अंशु मोर नेशनल सर्कल कबड्डी में अच्छी खिलाड़ी है। अंशु ने ग्रामीण क्षेत्र में हुई कबड्डी प्रतियोगिताओं में स्कूटी, फ्रिज, कूलर, आरओ, 51 हजार, 31 हजार और 11 हजार रुपये की राशि प्लेयर ऑफ द मैच के तौर पर जीती है। कोच हरपाल सिंह और जगबीर ने कहा कि अंशु मोर से प्रेरित होकर ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियां कबड्डी और अन्य खेलों में भाग लेने के लिए आगे आ रही हैं। अभिभावक भी लड़कियों को खेलों में आगे भेज रहे हैं, जो भविष्य के लिए अच्छे संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें