फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नागरिक अस्पताल में अब मशीनों से होगी सफाई, नई व्यवस्था शुरू

विज्ञापन
06जेएनडी05: नागरिक अस्पताल में कंपनी के सफाई कर्मचारियों को बेहतर सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लि
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अब आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। हरियाणा मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचएमएससीएल) ने अस्पताल में आधुनिक सफाई व्यवस्था शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए गुजरात की डीजी नकरानी कंपनी के साथ अनुबंध किया गया है। हर माह करीब 11 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

कंपनी के 40 कर्मचारियों ने अस्पताल में काम संभाल लिया है। इन कर्मचारियों को पिछले दो दिनों से सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कंपनी की ओर से आए विशेषज्ञ कर्मचारियों को बता रहे हैं कि अस्पताल के अलग-अलग हिस्सों में किस तरह से मशीनों के माध्यम से सफाई करनी है। प्रशिक्षण कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा ताकि कर्मचारी बेहतर तरीके से काम कर सकें।
नई व्यवस्था के तहत अस्पताल के हाई रिस्क एरिया, सामान्य वार्ड, शौचालयों और बाहरी परिसर की सफाई की जिम्मेदारी कंपनी को दी गई है। मशीनों की मदद से अस्पताल के फुटपाथ, पार्किंग और अन्य बाहरी क्षेत्रों की भी सफाई की जाएगी।
विज्ञापन

अस्पताल के अलग-अलग हिस्सों को तीन श्रेणियों में बांटा
अनुबंध के अनुसार अस्पताल के अलग-अलग हिस्सों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। इनमें हाई रिस्क, मॉडरेट रिस्क और मिनिमल रिस्क क्षेत्र शामिल हैं। हाई रिस्क क्षेत्र की सफाई के लिए 59 रुपये प्रति वर्गमीटर प्रतिमाह, सामान्य क्षेत्रों के लिए 49 रुपये प्रति वर्गमीटर और 14284 वर्गमीटर बाहरी क्षेत्र की सफाई के लिए 15 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर तय की गई है। वहीं अस्पताल के 76 शौचालयों की सफाई के लिए प्रति शौचालय 1239 रुपये की दर निर्धारित की गई है।
सत्यापन के बाद ही होगा भुगतान
कंपनी की ओर से उपलब्ध कराए गए कर्मचारियों, मशीनों और अन्य संसाधनों का सत्यापन भी पूरा कर लिया गया है। हर महीने सफाई कार्य का रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। जांच और सत्यापन के बाद रिपोर्ट सिविल सर्जन कार्यालय को भेजी जाएगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर कंपनी के बिलों का भुगतान किया जाएगा। एचएमएससीएल के निर्देश पर अस्पताल में यह व्यवस्था शुरू कर दी गई है। पहले मशीनों और कर्मचारियों को अस्पताल प्रशासन के हवाले किया गया। नई सफाई व्यवस्था लागू होने से अस्पताल में साफ-सफाई के स्तर में सुधार आने और मरीजों को बेहतर वातावरण मिलने की उम्मीद है।
बाक्स
नागरिक अस्पताल में मैकेनाइज्ड क्लीनिंग का काम शुरू करवा दिया गया है। कार्यों की निगरानी और सत्यापन के लिए लिए चार सदस्यीय समिति भी बनाई गई है। इसमें उप-चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश भोला, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद, एक एसएनओ और लिपिक नितिन को शामिल किया गया है। -डॉ. सुमन कोहली, सीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें