फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जींद समेत 11 जिलों में लगेंगे सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम, 2.54 करोड़ रुपये होंगे खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। प्रदेश में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने और अपराधों पर प्रभावी निगरानी रखने के उद्देश्य से हरियाणा पुलिस ने आधुनिक सीसीटीवी आधारित सर्विलांस सिस्टम स्थापित करने की दिशा में कदम उठाया है। हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन ने मधुबन सर्कल के अंतर्गत आने वाले 11 जिलों में अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए 2.54 करोड़ रुपये का ओपन टेंडर जारी किया है।
विज्ञापन

इस परियोजना में जींद, पानीपत, कैथल, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, भिवानी और चरखी दादरी जिले शामिल हैं। टेंडर के अनुसार इस परियोजना पर 2 करोड़ 54 लाख 20 हजार 38 रुपये खर्च किए जाएंगे।
चयनित एजेंसी कैमरों की आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग का कार्य करेगी। पूरे परियोजना को 240 दिनों में पूरा किया जाएगा जबकि स्वीकृत बोली 120 दिनों तक वैध रहेगी। इच्छुक एजेंसियां 17 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगी और 18 अगस्त को कार्यकारी अभियंता कार्यालय में वित्तीय बोलियां खोली जाएंगी।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार परियोजना के तहत शहरों के प्रमुख चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों, भीड़भाड़ वाले बाजारों, संवेदनशील स्थानों और शहर में आने-जाने वाले प्रमुख मार्गों और आउटर कॉलोनियों में आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
इन कैमरों के जरिये संदिग्ध गतिविधियों पर चौबीसों घंटे निगरानी रखी जा सकेगी। किसी भी आपराधिक घटना की स्थिति में फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान, उनकी आवाजाही का पता लगाने और जांच को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। इससे चोरी, लूट, वाहन चोरी समेत अन्य अपराधों की रोकथाम और त्वरित कार्रवाई में भी पुलिस को सहायता मिलेगी।

वर्जन
जींद समेत 11 जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने का टेंडर जारी किया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्धारित समय सीमा में कैमरे स्थापित किए जाएंगे। इससे आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध होगा और अपराधों में भी कमी आएगी। -प्रदीप, एक्सईन मधुबन पुलिस अकादमी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें