फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 12वीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं बुधवार से शुरू होंगी। पहले दिन अंग्रेजी विषय का पेपर होगा। वहीं 26 फरवरी से 10वीं कक्षा की परीक्षाएं आरंभ होंगी। 10वीं का पहला पेपर गणित विषय का होगा। परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से शुरू होकर सायं 3:30 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बिना वैध प्रवेश पत्र और सत्यापित फोटो के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर कैलकुलेटर और मोबाइल फोन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। नकल रोकने के लिए उड़नदस्ता टीमों का गठन किया गया है।
जिलेभर में कुल 88 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें जींद में 40, नरवाना और सफीदों में 15-15 और उचाना में 18 केंद्र स्थापित किए गए हैं। शिक्षा विभाग को इस वर्ष भी विद्यार्थियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन

सत्र 2024-25 में 10वीं कक्षा के परिणाम में जींद ने प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया था। 15,812 विद्यार्थियों में से 15032 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे और परिणाम 95.07 प्रतिशत रहा था। 631 विद्यार्थी इम्प्रूवमेंट ऑफ परफॉर्मेंस और 149 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई थी।
वर्जन
विद्यार्थियों से अपील है कि वह मेहनत और ईमानदारी के साथ परीक्षा दें। किसी भी प्रकार की नकल से दूर रहें। शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। -रितु पंघाल, जिला शिक्षा अधिकारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें