फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पांच दिवसीय जूनियर रेडक्रॉस कैंप के दूसरे दिन बच्चों ने सीखा योग

Wed, 05 Nov 2025 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
04जेएनडी06: मोतीलाल स्कूल में आयोजित कैंप में योग करते हुए बच्चे। संवाद
विज्ञापन
जींद। मोतीलाल स्कूल में चल रहे पांच दिवसीय जूनियर रेडक्रॉस कैंप के दूसरे दिन का शुभारंभ रेडक्रॉस प्रार्थना के साथ हुआ। सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों, मास्टर ट्रेनरों और बच्चों ने एकजुट होकर प्रार्थना में भाग लिया। पहले सत्र में आचार्य सूर्य देव ने बच्चों को योग का महत्व समझाते हुए विभिन्न योगासन करवाए। कैंप के दूसरे दिन की गतिविधियों ने बच्चों में सेवा, अनुशासन, स्वास्थ्य और मानवता के प्रति नई चेतना का संचार किया। सूर्यदेव आर्य ने बताया कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मन को भी एकाग्र करता है। नियमित योगा से व्यक्ति तनावमुक्त रह कर जीवन में सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करता है। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास किया और योग के लाभों को समझाया। दूसरे सत्र में मास्टर ट्रेनर राममेहर ने रेडक्रॉस संगठन की स्थापना, उद्देश्य और कार्यप्रणाली पर जानकारी दी। इस अवसर पर राजेश लाम्बा, पूजा, सोनिया, कविता और दीक्षा ने भी अपने महत्वपूर्ण योगदान से कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन आयुक्त राजेश वशिष्ठ के मार्गदर्शन में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें