जींद। जिला स्तरीय विधिक साक्षरता कार्यक्रम राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुआ। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य अनीता सांगवान ने की। मुख्य अतिथि सीजेएम मोनिका ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सीजेएम मोनिका ने विद्यार्थियों को नशा मुक्त भारत, बाल विवाह निषेध, महिला सशक्तिकरण, बाल अधिकार और कानूनी अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।
विकास लाठर ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिसर में विधिक जागरूकता हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई, जिससे विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को कानूनी सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा सके।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने लघु नाटिका, भाषण, वाद-विवाद, पोस्टर मेकिंग, पावर प्वाइंट प्रस्तुति, डॉक्यूमेंट्री फिल्म, कविता पाठ, निबंध लेखन, नारा लेखन एवं प्रश्नोत्तरी जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सीजेएम ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिले में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमें हिसार जोनल स्तर पर भाग लेंगी। इस मौके पर उप जिला शिक्षा अधिकारी पुष्पा मोर, खंड शिक्षा अधिकारी सरोज श्योकंद और जिला नोडल अधिकारी/समन्वयक विकास लाठर रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश भनवाला, सुदेश प्रवक्ता, व स्कूल स्टाफ ने पूर्ण सहयोग दिया।
यह रहे परिणाम कविता पाठ
प्रथम – अभि, कक्षा 12वीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, धरोदी
द्वितीय – संध्या, कक्षा 10वीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, करसोला
तृतीय – आकृति कुमारी, कक्षा 11वीं, पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जुलाना
तत्काल चित्रकला
प्रथम – अरुण, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खांडा
द्वितीय – साक्षी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नरवाना
तृतीय – देव, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मालवी
पावर प्वाइंट प्रस्तुति
प्रथम – आशीष, कक्षा 12वीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नरवाना
द्वितीय – योगेश चहल, कक्षा 10वीं, डीएवी स्कूल, जींद
तृतीय – वनत, कक्षा 12वीं, राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जींद
डॉक्यूमेंट्री फिल्म
प्रथम – हर्ष, कक्षा 12वीं, राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जींद
द्वितीय – रुचिका, कक्षा 9वीं, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नरवाना
तृतीय – अनु, कक्षा 11वीं, पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जुलाना
वाद–विवाद प्रतियोगिता
प्रथम – नेहा, कक्षा 12वीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, करसोला
द्वितीय – गौतम कुमार कक्षा 10वीं, सुहाना कक्षा 9वीं, डीएवी स्कूल, जींद
तृतीय – जैस्मिन, लावण्या, कक्षा 10वीं, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, जींद
निबंध लेखन
प्रथम – वरिंदा, कक्षा 11वीं, पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जुलाना
द्वितीय – दीपांशु, कक्षा 11वीं, राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पिल्लूखेड़ा
तृतीय – अर्पिता, रा.व.मा.वि., कालवा
नारा लेखन
प्रथम – प्रिया, कक्षा 10वीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मलार
द्वितीय – सानिया, राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पिल्लूखेड़ा
तृतीय – पलक सिंह, राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ,जींद
भाषण / घोषण
प्रथम – सांची, कक्षा 11वीं, डीएवी स्कूल, जींद
द्वितीय – अंतिम, कक्षा 9वीं, राजकीय हाई स्कूल, जींद जंक्शन
तृतीय – आरती, कक्षा 11वीं, पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जुलाना
प्रश्नोत्तरी
प्रथम – करमजीत (कक्षा 10वीं), तनवीर धीमान (कक्षा 10वीं), उज्जवल (कक्षा 12वीं)
विद्यालय – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, काबरछा
द्वितीय – अतुल, दिव्यांशु, शौर्य, सिमरन (कक्षा 11वीं)
विद्यालय – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बुड़ाखेड़ा