07जेएनडी20-कलाम आश्रम के निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित सिहाग। स्
जींद। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित सिहाग ने वीरवार को कलाम बाल आश्रम का औचक निरीक्षण किया। कलाम बाल आश्रम में कुल 23 बच्चे मिले। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आश्रम में रह रहे बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनके खाने-पीने तथा रहने-सहने के बारे में जानकारी ली।
प्राधिकरण सचिव ने कलाम बाल आश्रम के स्टाफ को निर्देश दिए कि बच्चों की देखभाल में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए और बच्चों के स्वास्थ्य व शिक्षा से संबंधित कोई भी लापरवाही न की जाए। प्राधिकरण सचिव ने बताया कि नौ मई को न्यायिक परिसर जींद नरवाना और सफीदों में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाएगी। वहीं प्रत्येक कार्य दिवस को स्पेशल लोक अदालत लगाई जा रही है।