फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीपीसीआर मशीन चलाने के लिए नागरिक अस्पताल प्रशासन को बेलने पड़ेंगा पापड़

विज्ञापन
आरटीपीसीआर मशीन के नागरिक अस्पताल में पहुंचे फ्रीजर। - फोटो : Jind
विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग को आरटीपीसीआर मशीन तो मिल गई, लेकिन इस मशीन को कार्य में लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को काफी पापड़ बेलने पड़ेंगे। अभी जिला स्वास्थ्य विभाग को यहां तक पता नहीं कि इस मशीन के लिए क्या-क्या उपकरण और कितनी जगह चाहिए। इन सभी बातों को जानने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम वीरवार को हिसार का दौरा करेगी। इसके बाद ही इस मशीन की आवश्यकता के अनुसार जगह तलाशी जाएगी। बुधवार को इस मशीन के प्रयोग में आने वाले तीन फ्रीजर नागरिक अस्पताल पहुंचे। अभी तक इस मशीन के लिए जरूरी उपकरण बायो सेफ्टी कैबिनेट नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

जानकारी के लिए 13 जुलाई को नागरिक अस्पताल में कोरोना जांच के लिए आरटीपीसीआर मशीन पहुंच गई थी। धीरे-धीरे मशीन के अन्य उपकरण भी आ रहे हैं। बुधवार को तीन फ्रिज भी पहुंचे। इनमें से एक शून्य से 20 डिग्री तथा एक शून्य से 18 डिग्री नीचे तापमान रखेगा। मशीन के लिए फिलहाल बायो सेफ्टी कैबिनेट नहीं पहुंची है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में इस मशीन को चलाने के लिए स्टाफ भी उपलब्ध नहीं है। सबसे बड़ी बात इस मशीन के लिए माइक्रो बायोलॉजिस्ट की जरूरत पड़ेगी। इसके बाद ही मशीन को चालू किया जा सकेगा। मशीन को चलाने से पहले चिकित्सक को ट्रेनिंग लेनी पड़ेगी।
अस्पताल में दो जगह चयनित
मशीन को स्थापित करने के लिए नागरिक अस्पताल प्रशासन ने फिलहाल दो जगह फाइनल की है। इनमें से फ्लू कॉर्नर के पास दो कमरे तथा दूसरी सीटी स्कैन के सामने स्थित दो कमरे। फिलहाल अस्पताल प्रशासन को यह नहीं पता कि मशीन को चलाने के लिए कितनी जगह की जरूरत है। उसी हिसाब से मशीन स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

मशीन को चलाने के लिए क्या-क्या उपकरण चाहिए, कितने स्टाफ की जरूरत है तथा कितनी जगह चाहिए, इन सब बातों को जानने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम वीरवार को हिसार का दौरा करेगी। पूरी जानकारी मिलने के बाद ही इस दिशा में आगे कार्य किया जाएगा। मशीन का काफी सामान नागरिक अस्पताल पहुंच गया है। कुछ बाकी है, जो जल्द आ जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. गोपाल गोयल, एमएस, नागरिक अस्पताल, जींद।

मशीन के लिए जगह देखने निकली स्वास्थ्य विभाग की टीम।- फोटो : Jind

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें