फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शहर के श्मशान घाटों का होगा कायाकल्प, टेंडर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर के विभिन्न श्मशान घाटों की बदहाल व्यवस्थाओं को सुधारने की दिशा में नगर परिषद ने कदम उठाया है। नगर परिषद की ओर से विभिन्न श्मशान घाटों के उन्नयन के लिए 4 करोड़ 75 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया है। इसके तहत श्मशान घाटों में आवश्यक सिविल कार्य, मरम्मत और सुंदरीकरण से जुड़े कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

टेंडर दस्तावेज के अनुसार यह सिविल वर्क्स श्रेणी का कार्य है और इसे पूरा करने के लिए 364 दिन की अवधि निर्धारित की गई है। टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि 14 सितंबर निर्धारित की गई है। कार्य पूरा होने के बाद श्मशान घाटों का स्वरूप पहले की अपेक्षा अधिक व्यवस्थित और सुविधाजनक होने की उम्मीद है।
श्मशान घाटों के उन्नयन के तहत वहां की मौजूदा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर जोर रहेगा। टूट-फूट की मरम्मत, परिसर को व्यवस्थित करने और जरूरत के अनुसार सिविल कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें