फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 170 मिमी बारिश में डूबा शहर, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Thu, 14 Aug 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
14जेएनडी18-रानी तालाब के पास भरे बरसाती पानी में बंद होने पर स्कूटी खींचते युवक। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिले में रातभर हुई भारी बारिश में पूरा शहर डूब गया है। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिले मे औसतन 47 मिमी तो सबसे ज्यादा जींद शहर में 170 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इस बारिश में सीवरेज सिस्टम पूरी तरह ठप हो गया। सड़कें, गलियां और नालों सब एक नजर हो गए।
विज्ञापन

वहीं बारिश का पानी घरों में भी भर गया। अंडरपास में जलभराव के कारण शहर दो हिस्सों में बंट गया। पानी का निकासी के लिए चार अस्थाई ट्रैक्टर चालित बरमा सिस्टम व 21 डिस्पोजल चलाए गए। शाम तक पानी से कुछ हद तक राहत मिली। बारिश से बिजली व्यवस्था भी ठप्प हो गई। शहर में कॉलोनियों में कई घंटे ब्रेक डाउन रहा।
वीरवार को दिन का आगाज बारिश के साथ हुआ। सुबह साढ़े छह बजे शुरू हुआ बारिश का सिलसिला दोपहर बाद डेढ़ बजे तक रहा। जीद में 170 मिमी, नरवाना में 51 मिमी, जुलाना में 25 मिमी, उचाना मे आठ मिमी, अलेवा मे 72 मिमी, पिल्लूखेडा मे 11 मिमी, सफीदों तीन मिमी बारिश दर्ज की गई। जिले का अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

गाड़ियां व बाइक रास्तों में हुई बंद
शहर के अंदर बरसात के कारण 100 से ज्यादा गाड़ियां और बाइक पानी के कारण बंद हो गई। सफीदों रोड पर एसपी कार्यालय तक दो फीट, सेक्टर 11 की मुख्य गली में तीन फीट, पटियाला चौक पर तीन फीट, रानी तालाब पर साढ़े तीन फीट व शहर की आउटर कॉलोनियों में भी इसी तरह से पानी भरा ।

हुडा कार्यालय में घुसा पानी

सफीदों रोड स्थित हुडा कार्यालय में बारिश का पानी घुस गया। इसके बाद पानी दो फीट भर गया। ऐसे में कमरों में रखा रिकॉर्ड भी भीग गया। कर्मचारियों को बैठने की जगह नहीं बची।

महात्मा ज्योतिबा फुले पार्क की गिरी दीवार
बारिश के कारण किले के ऊपर स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले पार्क की दीवार रूपनगर निवासी बलबीर के मकान के ऊपर गिर गई। हालांकि इस घटना में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता राजेश ने मजदूर लगा कर ईंटों को हटवाने का काम शुरू कर दिया है।

वर्जन

मानसून फिर से सर्तक है। काफी स्थानों पर अच्छी बारिश हुई है। अगले 24 घंटों के दौरान बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना बन रही है। वीरवार को 170 एमएम से ज्यादा बरसात हुई।
डॉ. राजेश कुमार, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा

14जेएनडी18-रानी तालाब के पास भरे बरसाती पानी में बंद होने पर स्कूटी खींचते युवक। संवाद

14जेएनडी18-रानी तालाब के पास भरे बरसाती पानी में बंद होने पर स्कूटी खींचते युवक। संवाद

14जेएनडी18-रानी तालाब के पास भरे बरसाती पानी में बंद होने पर स्कूटी खींचते युवक। संवाद

14जेएनडी18-रानी तालाब के पास भरे बरसाती पानी में बंद होने पर स्कूटी खींचते युवक। संवाद

14जेएनडी18-रानी तालाब के पास भरे बरसाती पानी में बंद होने पर स्कूटी खींचते युवक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें