फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप लगा सीटू ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए सीटू कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। सीटू जिला अध्यक्ष कॉमरेड रमेश चंद्र ने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई हैं। करीब 14 करोड़ वोट काटे जाने का दावा किया।
रमेश चंद्र ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक वोट का महत्व है। मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठने की स्थिति में पारदर्शी जांच होनी चाहिए। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनके खिलाफ लगे आरोपों की जांच कराने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

सीटू जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे नौजवानों को रास्ते में रोका गया और सीटू नेताओं को हिरासत में लिया गया। उन्होंने हरियाणा में भी किसानों, मजदूरों और नौजवानों की गिरफ्तारियों का दावा करते हुए रोष जताया। उनके अनुसार, लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने वालों की आवाज दबाने के बजाय सरकार को उठाए जा रहे सवालों का जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन

रमेश चंद्र ने चेतावनी दी कि मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों की जांच और लोकतांत्रिक अधिकारों की सुरक्षा की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। मांगों पर सुनवाई नहीं होने पर इसे और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर आंदोलन केंद्र सरकार के इस्तीफे की मांग तक पहुंच सकता है। इस अवसर पर सीटू नेता कपूर सिंह, रणबीर, पवन, गुलाब, राजेंद्र, सतबीर और सतीश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें