फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकों का संरक्षण करते हैं मौलिक अधिकार : डॉ. सुमन

विज्ञापन
26जेएनडी03 : नागरिक अस्पताल में संविधान दिवस पर शपथ लेते हुए प्रबंधन और प्र​शिक्षु। स्रोत विभाग
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में सीएमओ डॉ. सुमन कोहली ने कहा कि भारतीय संविधान समानता, स्वतंत्रता और न्याय के मूल सिद्धांतों पर आधारित है। संविधान दिवस हमें अपने अधिकारों और कर्तव्यों को समझने व लोकतांत्रिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है। भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है जो हर नागरिक को समानता और न्याय की गारंटी प्रदान करता है।
विज्ञापन

संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकार नागरिकों की ढाल बनकर उनका संरक्षण करते हैं वहीं मौलिक कर्तव्य समाज और राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारियों की याद दिलाते हैं। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर पीएमओ डॉ. रघुवीर पूनिया, डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला, डिप्टी सीएमओ डॉ. रमेश पांचाल, डॉ. मनजीत, डॉ. विशाल पोरस, डॉ. पूनम मान और मैट्रन बाला मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें