फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अफवाहों पर न ध्यान दें : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिला में एलपीजी गैस सिलिंडर, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य है। प्रशासन की ओर से एलपीजी स्टॉक की नियमित रूप से निगरानी की जा रही है। नागरिक अफवाहों पर ध्यान न दें।
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि जिले में एलपीजी सिलिंरों की दैनिक मांग लगभग 6,510 है जबकि वर्तमान में लगभग 9,973 से अधिक सिलिंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त, प्रशासन की ओर से प्रतिदिन स्टॉक एवं ट्रांजिट की रिपोर्ट भी ली जा रही है जिससे आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनी हुई है।
डीसी ने बताया कि एलपीजी उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 01681-245375 जारी किया गया है जिस पर उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विभागीय टीमें लगातार फील्ड में रहकर गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर रही हैं। अन्य विभागों के अधिकारियों को भी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के नोडल अधिकारियों के साथ लगाया गया है ताकि जिले में प्रतिदिन गैस जमाखोरी एवं कालाबाजारी व घरेलू गैस के अवैध प्रयोग पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन

अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि वह प्रतिदिन अपने क्षेत्रों में गैस संबंधित चेकिंग करके इसकी रिपोर्ट जिला मुख्यालय पर देना सुनिश्चित करें। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से प्रवासी श्रमिकों एवं स्लम बस्तियों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों के लिए पांच किलो के एलपीजी सिलिंडर उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें