फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एनएसओ के सर्वेक्षण में नागरिक दें पूरा सहयोग, सूचनाएं रहेंगी गोपनीय

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की ओर से अक्तूबर में जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विभिन्न सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण किए जाएंगे। सहायक निदेशक श्रेया अग्रवाल ने नागरिकों से सर्वेक्षण में पूरा सहयोग देने की अपील की है।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि सर्वेक्षण के दौरान परिवारों, व्यक्तियों और संस्थानों से प्राप्त सभी सूचनाएं पूरी तरह गोपनीय रखी जाएंगी। इनका उपयोग केवल सांख्यिकीय विश्लेषण और नीतियां बनाने के लिए किया जाएगा।
सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत कार्यरत एनएसओ करनाल की सहायक निदेशक श्रेया अग्रवाल ने बताया कि अक्तूबर में श्रम बल सर्वेक्षण, राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण, अखिल भारतीय ऋण एवं निवेश सर्वेक्षण, कृषक परिवारों की स्थिति का आकलन, उद्योगों का वार्षिक सर्वेक्षण, असंगठित सेवा उद्यमों का वार्षिक सर्वेक्षण और नियमित सेवा क्षेत्र के उद्यमों का वार्षिक सर्वेक्षण संचालित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें