13जेएनडी17-सीआईए स्टाफ की गिरफ्त में नशा तस्कर आरोपी। स्रोत पुलिस
नरवाना। सीआईए स्टाफ नरवाना ने गांव दाता सिंह वाला में एक नशा तस्कर को 20 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव दातासिंह वाला निवासी मनिंदर सिंह उर्फ बलेती के तौर पर हुई है।
जानकारी देते हुए सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सीआईए नरवाना की एक टीम एएसआई रमेश कुमार के नेतृत्व में दाता सिंह वाला से हंसड़ेहर रोड पर मौजूद थी। सीआईए टीम को सूचना मिली कि दातासिंह वाला का नशा तस्कर मनिंदर सिंह उर्फ बलेती हेरोइन तस्करी का काम करता है। अब वह दातासिंह वाला से हंसडहैर की तरफ हेरोइन बेचने के लिए आएगा। सीआईए टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को ट्रैप लगाकर दाता सिंह वाला में हेरोइन सहित काबू किया। सीआईए टीम ने राजपत्रित अधिकारी उचाना नायब तहसीलदार सुरेश कुमार की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली तो आरोपी से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।