फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बदहाल सड़कों का होगा निर्माण, सुगम होगा सफर

Sun, 13 Apr 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
13जेएनडी28: नरवाना से गुरथली रोड की फोटो जिसका दोबारा से निर्माण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिले में बदहाल सड़कों के सुधार के लिए काम शुरू कर दिया है। नरवाना क्षेत्र में आने वाली सड़कों के सुधार के लिए टेंडर जारी किए हैं। इन सभी टेंडरों की बिड अगले सप्ताह में खोली जाएगी। इसके तुरंत बाद टेंडर जारी कर इन पर काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

नरवाना क्षेत्र में 10 सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर लगाए हैं। इन सभी सड़कों पर लगभग 7 करोड़ 82 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इन सड़कों की बदहाल दशा को सुधारने की मांग को लेकर क्षेत्र के लोग कई बार नरवाना से विधायक व प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी से मुलाकात कर चुके थे। इसको गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने पीडब्ल्यूडी विभाग को इन सड़कों को बनाने के लिए निर्देश दिए थे। इसके बाद इनके एस्टीमेट तैयार किए और अब इनके टेंडर लगा दिए हैं। आगामी कुछ समय में यह सड़कें बनकर तैयार हो जाएंगी। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का सफर सुगम होगा और टूटी सड़कों से निजात मिलने के बाद होने वाले हादसों में भी कमी आएगी। पिछले लंबे समय से इन सड़कों की हालात खस्ता हो चुकी थी। अब इन सड़कों के सुधरने के दिन आ चुके हैं।

इन सड़कों का होगा निर्माण
इसमें गुरुसर से बेलरखां गांव की तरफ जाने वाली 3.69 किलोमीटर लंबाई की सड़क का टेंडर जारी किया है। इसके अलावा 4.10 किलोमीटर लंबाई की खरल से ढाबी टेकसिंह तक सड़क का निर्माण होगा। दनौदा का 400 मीटर का लिंक रोड बनेगा, नरवाना से गुरथली तक एक किलोमीटर लंबाई की सड़क पर ब्लॉक लगाए जाएंगे। कालवन से पंजाब बॉर्डर पर लगने वाले गेला गांव तक 2.81 किलोमीटर लंबाई की सड़क, कालवन से शीतला माता मंदिर तक 2.39 किलोमीटर लंबाई की सड़क का निर्माण, दाता सिंह वाला से ढिंढोली तक 4.05 किलोमीटर लंबाई की सड़क का निर्माण होगा।
विज्ञापन


ग्रामीण संपर्क होगा मजबूत
इन सड़कों की टूटी हालात के कारण ग्रामीणों को एक गांव से दूसरे गांव में जाने के लिए परेशानी होती थी। इस टूटी सड़कों पर बाइक व गाड़ी चलाना मुश्किल काम होता था। यहां पर हादसों का भी डर रहता था, लेकिन अब सड़कों के सुधार के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होने के बाद ग्रामीणों को भी राहत मिलेगी।

जिले में सड़क मार्ग को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है। फिलहाल नरवाना की सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर लगाए हैं। जल्द ही इनकी बिड ओपन होगी। इसके बाद टेंडर जारी कर सड़कों का निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा। इन सभी सड़कों पर लगभग पौने आठ करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। इससे 10 सड़कों का निर्माण होगा। यह ग्रामीणों की बड़ी मांग पूरी होगी। इसके अलावा जींद विधानसभा व जुलाना क्षेत्र की सड़कों के सुधार के लिए भी जल्द ही टेंडर जारी होंगे। इनके लिए भी विभागीय कार्रवाई चली हुई है।
विज्ञापन

-राजकुमार नैन एक्सईएन पीडब्ल्यूडी बीएंडआर जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें