फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राजकीय उच्च विद्यालय पांडू पिंडारा में बच्चों दिया योग का प्रशिक्षण

विज्ञापन
22जेएनडी09: स्कूल में विद्या​र्थियों को योग करवाते हुए योग सहायिका ज्योति देवी। स्रोत : योग सहा - फोटो : 1
विज्ञापन
जींद। सूर्य नमस्कार अभियान के तहत राजकीय उच्च विद्यालय पांडू पिंडारा में आयुष योग सहायक नवनीत व ज्योति ने विद्यार्थियों को सूक्ष्म व्यायाम, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम का अभ्यास करवाया। योग सत्र के दौरान बच्चों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

विद्यालय की प्राचार्य नहानी देवी ने विद्यार्थियों को प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करने की सलाह दी। कहा कि इससे शरीर मजबूत रहता है, एकाग्रता बढ़ती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है।
उन्होंने कहा कि नियमित योग अभ्यास से बच्चे अनुशासित रहते हैं और पढ़ाई में भी बेहतर प्रदर्शन करते हैं। वहीं राजकीय प्राथमिक पाठशाला में भी बच्चों को सूर्य नमस्कार के साथ-साथ हाइट बढ़ाने वाले विभिन्न योगासनों का अभ्यास करवाया गया।
विज्ञापन

योग सहायकों ने बच्चों को सूर्य नमस्कार के फायदे बताते हुए कहा कि इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है, मोटापा नियंत्रित रहता है, तनाव कम होता है और शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें