जींद। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा राजकीय मिडल स्कूल, सफीदों मंडी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्राचार्य शमशेर सिंह की उपस्थिति में स्वास्थ्य कार्यकर्ता जितेंद्र और राकेश कुमार ने विद्यार्थियों को मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों के बारे में विस्तार से बताया।
जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूली बच्चों के बीच पेंटिंग और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया। राकेश कुमार ने मच्छर की रोकथाम, परिवार की सुरक्षा का संदेश देते हुए कहा कि बीमारियों को रोकने के लिए सप्ताह में एक दिन सूखा दिवस मनाना अनिवार्य है।