25जेएनडी05: ग्रामीणों को जागरूक करते स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत स्वास्थ्यकर्मी
जींद। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर शनिवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर निर्जन के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में जागरूकता अभियान चलाया गया। एमपीएचडब्ल्यू वीरेंद्र दलाल ने कहा कि मलेरिया एक गंभीर बीमारी है लेकिन सतर्कता से इससे बचा जा सकता है। इस दौरान बचाव के मुख्य उपाय साझा किए गए, जैसे मच्छरदानी का उपयोग, शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनना और खिड़की-दरवाजों पर जाली लगवाना। उन्होंने कहा कि ग्रामीण प्रत्येक रविवार को सूखा दिवस के रूप में मनाएं, ताकि घर के आसपास जमा पानी में मच्छर न पनप सकें। बुखार होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में मुफ्त खून जांच कराने की सलाह दी गई।