27जेएनडी35: अंशु मलिक के लिए भेजे गए पांच किलो घी को कोच व भाई को सौंपते हुए। स्रोत प्रशासन
जींद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निडानी गांव की महिला कुश्ती खिलाड़ी अंशु मलिक को पेरिस ओलिंपिक के लिए पांच किलोग्राम घी के साथ शुभकामना संदेश भेजा है।
जींद जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा, वुशू कोच सतीश कुमार शनिवार को हिसार जिले के मिर्चपुर की एकेडमी में पहुंचे और वहां अंशु के कोच तथा भाई से मिलकर पांच किलोग्राम देसी घी तथा शुभकामना पत्र दिया। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि पेरिस में 6 से 11 अगस्त तक कुश्ती की प्रतियोगिताएं होंगी। संभावना है कि 8 अगस्त को भारतीय समयानुसार दोपहर बाद तीन बजे अंशु मलिक का मुकाबला होगा। अंशु मलिक 57 किलाग्राम भारवर्ग फ्री स्टाइल में भाग ले रही हैं। सीएम नायब सिंह सैनी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए शुभकामना संदेश भेज रहे हैं। इसी के तहत मुख्यमंत्री का संदेश लेकर पहुंचे थे।
27जेएनडी35: अंशु मलिक के लिए भेजे गए पांच किलो घी को कोच व भाई को सौंपते हुए। स्रोत प्रशासन