फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कुश्ती में सर्वश्रेष्ठ उपलब्धियों के लिए पूजा दहिया को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया सम्मानित

विज्ञापन
01जेएनडी12-रोहतक में आयोजित कार्यक्रम में पूजा दहिया को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी
विज्ञापन
जींद। गांव भंभेवा की पूजा दहिया को कुश्ती में सर्वश्रेष्ठ उपलब्धियों के लिए दीनबंधु सर चौधरी छोटूराम के जन्मोत्सव पर जाट कॉलेज रोहतक में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

पति नवीन दहिया ने बताया कि वर्तमान में पूजा दहिया राजस्थान पुलिस में उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत है। पूजा का जन्म 1997 में हिसार जिले के गांव सिसाय में किसान परिवार में हुआ। गांव की अकादमी से कुश्ती की 2011 में शुरुआत की। 2013 में पहली बार देश का नेतृत्व करते हुए अंतरराष्ट्रीय पहलवान बनी। इसके बाद लगातार भारतीय कुश्ती टीम में रही। स्कूल की पढ़ाई खत्म करने के बाद महारानी किशोरी जाट महाविद्यालय रोहतक में पढ़ाई की। ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में पांच गोल्ड मेडल जीते। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में रजत पदक हासिल किया। 2022 मेंं ही राजस्थान पुलिस में उपनिरीक्षक के पद पर भर्ती हुई और कुछ ही दिनों में निरीक्षक पद के लिए पदोन्नत किया जा रहा है।
पति नवीन दहिया ने बताया कि पूजा ने भारत केसरी, हिंद केसरी का टाइटल 18 से 20 बार अपने नाम किया। छह बार एशिया मेडल जीते। एक वर्ल्ड ब्रांज मेडल, 17 नेशनल गोल्ड मेडल जीतकर चैंपियन रही। पूजा ने ऑल इंडिया पुलिस में गोल्ड मेडल जीता। उनकी उपलब्धियों के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रोहतक में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें