फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल झूठ की दुकान : विधायक

विज्ञापन
31जेएनडी24: ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक देवेंद्र अत्री। संवाद
विज्ञापन
उचाना। उचाना से भाजपा विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री शुक्रवार को उचाना हलके के पालवां, करसिंधु, खरकभूरा, अलीपुरा, गुरुकुल खेड़ा सहित विभिन्न गांव के दौरे किए।
विज्ञापन

धन्यवादी दौरों के तहत वो चौपालों में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। यहां पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। दिल्ली चुनाव में चल रहे यमुना के पानी को लेकर विवाद पर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए अत्री ने उन्हें झूठ की दुकान बताया। खरकभूरा गांव में सुरेंद्र अत्री के आवास पर पत्रकाराें से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति जानता है कि हरियाणा और दिल्ली एक परिवार है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की दिल्ली में सरकार बना कर सबक सिखाने का काम दिल्ली का मतदाता करेगा। कांग्रेस की गुटबाजी पर देवेंद्र अत्री ने कहा कि कांग्रेस आज हाशिये पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा जो वादा करती है उसका पूरा करती है। चुनाव के दौरान जो वादे किए थे उनको पूरा किया जाएगा।
विधायक ने बिजली, पानी सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर तुरंत प्रभाव से अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस अवसर रघुबीर पालवां, ऋषिराज भार्गव, श्रवण मांडी, सतीश जांगड़ा, सत्यनारायण मखंड, मिटठू घसो, नरेश सौंगरी, गौरव अत्री, संदीप चहल, शीशपाल बड़ौदा, संदीप गुरूकुल खेड़ा, प्रमोद पालवां, विशाल अत्री, श्रीकांत कसूहन, चांदी मांडी, मनोज अलीपुरा, रामचंद्र खरक, महेंद्र लोधर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें