अमरहेड़ी रोड स्थित पनीर की दुकान से सैंपल लेती मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और जिला खाद्य आपूर्ति विभ?
- फोटो : Jind
जिला खाद्य सुरक्षा विभाग तथा मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने वीरवार को अमरहेड़ी रोड स्थित दो दुकानों से पनीर के सैंपल लिए। दोनों टीमों की संयुक्त कार्रवाई को देखकर आसपास के दुकानदारों में अफरातफरी मच गई।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम के निरीक्षक रविंद्र व जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. हरविंद्र की टीमें अमरहेड़ी रोड स्थित पनीर बेचने वाली दुकानों पर जांच करने के लिए पहुंचीं। टीमोें को दो दुकानोें से एक क्विंटल से ज्यादा पनीर मिला। संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों दुकानों से पनीर के सैंपल लेकर सील बंद कर दिए। अब इन दोनों दुकानों से लिए गए सैंपलों को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा, ताकि पनीर की गुणवत्ता का पता चल सके। लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट आने पर इन दोनों दुकानों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जाएगी।
लोगों को बेहतर खाद्य सामग्री मिले, इसके लिए जांच जरूरी
जिले में दुकानों पर बेहतर गुणवत्ता की सामग्री मिले, जिससे लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न हो। इसको देखते हुए समय-समय पर खाद्य पदार्थों की दुकानों से सैंपल लिए जाते हैं। इन दोनों दुकानों से सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेज दिए गए हैं। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. हरविंद्र जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी जींद।