फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 630 क्यूसेक पानी और मिला....भाखडा मेन लिंक नहर में पानी का लेवल बढ़कर 1500 क्यूसेक हुआ

Sat, 24 May 2025 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
24जेएनडी09-भाखड़ा मेन लिंक नहर में अब पानी की क्षमता 1500 क्यूसिक हो गई है। संवाद
विज्ञापन
नरवाना।
विज्ञापन

भाखड़ा बांध से हरियाणा के लिए अतिरिक्त पानी छोड़ने के बाद भी जिले को 630 क्यूसेक पानी और मिला है।

पिछले दो महीनों से पानी की किल्लत से परेशान लोगों को अब राहत मिली है। भाखड़ा मेन लिंक नहर में पानी का लेवल अब 870 से बढक़र 1500 क्यूसेक हो जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली है।

पानी की किल्लत के चलते शहर के वार्डों में एक दिन छोड़कर एक दिन और एक समय को पानी एरिया के हिसाब से पहुंचाया जा रहा था। भाखड़ा मेन लिंक नहर में पानी का लेवल सामान्य तौर पर 1500 क्यूसेक तक आता है लेकिन यह कम होकर 300 क्यूसेक हो गया था, लेकिन बीच में यह बढक़र क्यूसेक क्यूसिक हो गया था।
विज्ञापन

दो महीने से सूखी पड़ी थी हांसी ब्रांच नहर
जींद शहर से गुजरने वाली हांसी ब्रांच नहर में भी शनिवार दोपहर को पानी आ गया। इससे शहरवासियों को काफी राहत मिलेगी। यह नहर पिछले दो महीने से सूखी पड़ी थी। इसके कारण सेक्टरों के जलघर में भी पानी सूख गया था, लेकिन अब नहर के आने से पेयजल की किल्लत कम हो जाएगी। हालांकि शुक्रवार को अंटा हेड से 400 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था वहीं मूनक हेड से भी पानी छोड़ा गया है, इससे नहर में पानी की क्षमता बढ़ जाएगी।



भाखडा मेन लिंक नहर में पानी का लेवल बढ़ गया है। शहर मेें भी पानी नियमित रूप से छोडऩा शुरू कर दिया है। अब पानी दोनों समय आएगा। पानी की कोई समस्या नहीं होगी। लोगों को यह भी समझने की जरूरत है कि हम जरूरत के अनुसार ही पानी का प्रयोग करें व्यर्थ में पानी का न बहाएं।
विज्ञापन


नवीन मुंडे, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग, नरवाना



भाखडा मेन लिंक नहर में अब पानी का लेवल बढक़र सामान्य 1500 क्यूसके हो गया है। पिछले दिनों पीछे से पानी कम आ रहा था, जिससे पानी की काफी समस्या चल रही थी। अब नहर मेंं पानी पूरा आ गया है। इससे पानी की समस्या पैदा नहीं होगी।

-सौरभ गर्ग, एक्सईएन, सिंचाई विभाग, नरवाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें