फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: झांसा देकर युवती से एक लाख रुपये ठगे

Wed, 19 Feb 2025 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। युवती को श्रम योगदान की राशि का झांसा देकर अज्ञात ने एक लाख रुपये ठग लिए। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रधाना गांव निवासी युवती ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 फरवरी को उसके पास एक नंबर से कॉल आई। इस पर अज्ञात ने बताया कि पापा ने बोला है कि आपके खाते में पैसे आने हैं। ये श्रम योगदान की राशि है। इस संबंध में वह आपके खाते में पैसे डालेगा। फिर उसके पास एक मैसेज आया, जिसमें दस हजार रुपये डाले जाने का थ।
उसके कहे अनुसार उसने दस हजार रुपये बताई गई यूपीआई डी पर भेज दिए। उसके बाद उसने कहा कि गलती से उसने 45 हजार रुपये डाल दिए हैं इसलिए पांच हजार रुपये रखकर 40 हजार रुपये भेज दो। फिर उसने 40 हजार रुपये अज्ञात की यूपीआई डी पर भेज दिए। फिर उसके मोबाइल नंबर पर राशि आने का मैसेज भेज दिया और कहा कि फिर गलती से उसने 55 हजार रुपये और भेज दिए हैं।
विज्ञापन

इसलिए वह राशि वापस भेज दो। फिर उसने 50 हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद उसने खाते की स्टेटमैंट देखी तो उसके खाते में कोई राशि नहीं आई थी जबकि उसके खाते से ही एक लाख रुपये की राशि निकली हुई मिली। इसके बाद उसे धोखाधड़ी के बारे में पता चला। जांच अधिकारी एसआई हरजिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें