फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कार बुकिंग को बढ़ावा देने के झांसे में लेकर ठगे 22.76 लाख रुपये

Mon, 29 Jan 2024 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। एसओसीएआर कंपनी में कार की बुकिंग के नाम पर 25 प्रतिशत कमीशन देने के झांसे में लेकर एयरफोर्स के कर्मचारी से 22.76 लाख रुपये ठगने के आरोप में साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें व्यक्ति को कंपनी का एजेंट बनाकर उसके खाते खोले गए थे। जिसमें उससे रुपये डलवाकर धोखाधड़ी की गई।
विज्ञापन


साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला सीमा रानी ने बताया कि उसका पति एयरफोर्स में नौकरी करता है। उसकी ड्यूटी पश्चिमी बंगाल में है। उसके पति के फोन पर छह दिसबंर 2023 को राहुल शर्मा के नाम के व्यक्ति ने फोन किया। इस व्यक्ति ने उसके पति को बताया कि वह एसओसीएआर कंपनी का एजेंट हैं। उनकी कंपनी मलेशिया की कार रेंटल कंपनी है। उनको काम इस कंपनी की कार बुकिंग को बढ़ावा देना है। इस पर उन्होंने बताया कि अगर प्रतिदिन तीन रेंटल कार की बुकिंग करोगे तो 25 प्रतिशत कमीशन मिलेगा। इसके प्रलोभन में आकर उसके पति ने ऑनलाइन कंपनी में खाता खुलवाया। इसमें उसके पति ने लालच में आकर यह काम शुरू कर दिया। जिसमें उसके पति ने 22.76 लाख रुपये खाते में जमा करवाए। जिसके बाद खाते से यह राशि धोखाधड़ी कर निकाल ली। साइबर थाना प्रभारी पूजा जाखड़ ने बताया कि महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें