फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: काम दिलाने के नाम पर ठगे साढ़े 15 लाख रुपये

Thu, 30 Mar 2023 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। साइबर ठगों ने एक युवक को काम दिलाने के नाम पर लगभग साढ़े 15 लाख रुपये ठग लिए। साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिव काॅलोनी निवासी प्रदीप ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि सात फरवरी को उसके फोन पर व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने उसे काम दिलाने के बारे कहा। उसने आईडी बनाने के लिए कहा। इसके तहत टेलीग्राम पर आईडी को उसका गाइड बनाया गया। रिचार्ज के लिए उससे 1200 रुपये डलवाए गए, जिसके बाद उसे अमेजन का ऑर्डर मिला। पूरा करने पर उसके वाॅलेट में 1664 रुपये आ गए, जो भी ऑर्डर उसे मिला, वह पूरा करता गया। उसके वॉलेट में 22 लाख 95 हजार रुपये दिखाई देने लगे। उसने निकालने की कोशिश की तो वह नहीं निकले। जब उसने संपर्क साधा तो उससे 34 हजार 250 हजार रुपये टैक्स के रूप में उनके द्वारा दिए गए खाते जमा कराने के लिए कहा। इससे वह उलझता चला गया और उस से 15 लाख 51 हजार 591 रुपये हड़प लिए गए। जांच अधिकारी एसआई कर्ण सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्रदीप की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ फर्जीवाड़े का सहारा लेने, धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें