08जेएनडी30-सीएचसी अलेवा में उगी दिखाई देती घास फूस व गंदगी का आलम। स्रोत ग्रामीण
अलेवा। सीएचसी अलेवा के आंगन में खड़ी घास फूस बिना साफ सफाई के जहरीले जंतुओं का बसेरा बनी हुई है। जहरीले जीव आए दिन सीएचसी में देखे जा सकते हैं जिससे मरीजों, कर्मचारियों व तीमारदारों के लिए खतरा बना हुआ हैं। हालांकि सीएचसी में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति है लेकिन सफाई कर्मचारी अपनी ड्यूटी का सही तरीके से नहीं पा रहे हैं।
सीएचसी अलेवा में उपचार कराने आए ग्रामीण जयसिंह, रमेश, राजकरण, पाले राम, मनोज, कर्मबीर, कृष्णा, पूनम, अनीता, कमलेश व सुदेश ने बताया कि अधिकारियों व कर्मचारियों की मायूसी के चलते काफी दिनों से सीएचसी अलेवा घास फूस का अड्डा बनी हुई है।
सफाई कर्मचारी और अधिकारी लोगों की बातों को अनसुना कर देते हैं। लोगों ने कहा कि भवन के साथ खड़ी बड़ी घास में रात के समय आने से जहरीले जानवर होने का मन में भय बना रहता है। ग्रामीणों की ओर से स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से मामले में संज्ञान लेकर घास फूस की सफाई कराने की मांग की है।
चेतावनी के बाद भी नहीं जागा विभाग
स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक पंचकूला के होमवर्क चेक में सुधरने की चेतावनी के बाद भी सीएचसी अलेवा की व्यवस्था ज्यों की त्यों है। डीजी हेल्थ की चेतावनी के बाद भी सीएचसी अलेवा का स्टाफ सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। सीएचसी अलेवा के मुख्य द्वार और भवन के साथ-साथ गंदगी का आलम यह है कि लोगों को सीएचसी में इलाज के लिए फूंक-फूंक कर कदम रखना पड़ता है।
वर्जन
सीएचसी अलेवा के भवन के साथ उगी घास फूस को साफ कराने के लिए मनरेगा के एबीपीओ से बात की गई है। जल्द ही एबीपीओ के माध्यम से मनरेगा के तहत सीएचसी में भवन के साथ उगी घास को साफ करवा दिया जाएगा।
डॉ. जितेंद्र कुमार, एसएमओ सीएचसी अलेवा