फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किनाना स्टेशन पर बवाल...कार्यालय में घुसे 100-150 यात्री, स्टेशन मास्टर ने खेतों में छिपकर बचाई जान

विज्ञापन
फोटो कैप्शन31जेएनडी10-किनाना स्टेशन पर खड़ी ट्रेन और हंगामा करते यात्री। स्रोत यात्री
विज्ञापन
जींद। दिल्ली से जाखल आ रही 54035 पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। ट्रेन के आगे न चल पाने पर करीब 100–150 यात्री किनाना स्टेशन के स्टेशन कार्यालय में घुस गए। इसके चलते स्टेशन मास्टर को जान बचाने के लिए खेतों में छिपना पड़ा। यह घटना शुक्रवार शाम की है।
विज्ञापन

दिल्ली-जाखल पैसेंजर ट्रेन शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे किनाना स्टेशन पर आकर रुकी। किनाना से जींद के बीच लाइन खाली नहीं थी, इसलिए ट्रेन को किनाना पर ही रोकना पड़ा। इसी दौरान दिल्ली से आ रही दिल्ली-कुरुक्षेत्र डीएमयू भी किनाना के करीब पहुंच चुकी थी।
उसी समय दिल्ली की ओर से अवध-असम एक्सप्रेस के आने का भी समय हो गया था। यात्रियों को लगा कि पैसेंजर ट्रेन से पहले डीएमयू को निकाला जा रहा है। इस पर यात्री भड़क गए और पैसेंजर ट्रेन से उतरकर स्टेशन मास्टर के कार्यालय में घुस गए।
विज्ञापन

उन्होंने स्टेशन मास्टर कार्यालय का घेराव कर दिया। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि स्टेशन मास्टर को अपनी जान बचाने के लिए खेतों में छिपना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की टीमें मौके पर पहुंचीं।
पुलिस ने यात्रियों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया और स्टेशन परिसर में शांति बहाल कराई। इसके बाद ट्रेन संचालन सामान्य किया गया। घटना के दौरान कुछ समय के लिए स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल रहा जिससे यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों में भय का वातावरण बन गया।
स्टेशन मास्टर ने पुलिस को दी लिखित शिकायत
स्टेशन मास्टर ने पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत पुलिस को सौंप दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि यात्रियों की भीड़ ने उनके कार्यालय में घुसकर दबाव बनाने का प्रयास किया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस के पास इस मामले में शिकायत आई है। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। - संदीप कुमार, प्रभारी, आरपीएफ जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें