फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: यातायात का उल्लंघन करने पर काटे पांच वाहन चालकों के चालान

विज्ञापन
29जेएनडी22: यातायात के नियम का उल्लंघन करने पर चालान काटते हुए। संवाद
विज्ञापन
उचाना। बिना नंबर प्लेट के वाहन चालकों की खैर नहीं है। पुलिस द्वारा की जा रही चैकिंग के दौरान बिना नंबर के वाहन चालक निशाने पर हैं। शहर में एंट्री करने वाले रास्तों पर पुलिस द्वारा नाके लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान पुलिस कर रही है। रविवार को पुलिस ने पांच चालान यातायात का उल्लंघन करने वालों के काटे।
विज्ञापन

उचाना थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा नाके लगाकर वाहनों के कागजातों की जांच भी की जा रही है। यातायात का उल्लंघन करने वालों के चालान किए जा रहे है। विशेष रूप से बिना नंबर के जो वाहन हैं, उन पर पुलिस की नजर है। वाहन चालकों को चाहिए कि वो यातायात का पालन करें। यातायात का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें