फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत नाजुक

विज्ञापन
29जेएनडी27-दातासिंह वाला बॉर्डर पर चल रहे धरने पर बैठे किसान। संवाद
विज्ञापन
जींद/नरवाना। दातासिंह वाला बॉर्डर पर 34 दिनों से अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। सर्दी बढ़ने से ज्यादा परेशानी बढ़ गई है। वजन भी काफी कम हो गया है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल रविवार को पूरा दिन बिस्तर पर रहे। हालांकि, उन्होंने मिलने वालों से इशारों में ही बात की। उनका स्वास्थ्य पल्स 88, बीपी 118/80 और तापमान 96 रहा। रविवार को बॉर्डर पर शांति रही। वहीं, चिकित्सकों का कहना है कि जगजीत सिंह डल्लेवाल का ब्लड प्रेशर बहुत कम है, जिसके कारण उन्हें बात करने में भी समस्या हो रही है। अगले दिनों में दिक्कत और ज्यादा बढ़ने वाली है। वहीं, आंदोलन को लेकर किसानों ने सोमवार को सुबह सात से शाम पांच बजे तक पंजाब बंद करने का एलान किया हुआ है। इसके कारण ट्रेन, बस और अन्य मूलभूत दिक्कतें बढ़ेंगी, क्योंकि पंजाब बंद के दौरान ट्रेन रोकी जाएंगी। पंजाब बंद में किसान संगठनों के साथ अन्य सामाजिक संगठन भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि आंदोलन अहिंसा के सिद्धांतों पर चल रहा है। पिछले 34 दिनों में उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सुप्रीम कोर्ट के जजों को पत्र लिख चुके हैं, लेकिन उसके बावजूद किसी ने उनकी मांगों पर गौर नहीं किया और न ही बातचीत के लिए बुलाया है। खेती के विषयों पर संसद की स्थाई कमेटी की रिपोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की कमेटी की अंतरिम रिपोर्ट में एमएसपी गारंटी कानून बनाने के पक्ष में सिफारिश की गई है, लेकिन केंद्र सरकार उनको भी मानने को तैयार नहीं है और सुप्रीम कोर्ट भी केंद्र सरकार को उस विषय में कोई दिशा-निर्देश नहीं दे रहा है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल अपनी जान देने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें