फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं के गले से झपटी चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की पॉश कालोनी अर्बन एस्टेट में बृहस्पतिवार देर शाम चेन स्नैचिंग गिरोह के सदस्यों ने दो महिलाओं के गले से सोने की चेन झपट ली। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों की तलाश शुरू की, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन


अर्बन एस्टेट के मकान नंबर 1319 निवासी सुनीता गोयल पत्नी राजेश शाम को घर के सामने खड़ी थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक आए और गले से सोने की चेन झपट ली। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक बाइक पर सवार दोनों युवक फरार हो चुके थे। इसके बाद बाइक सवार दो युवकों ने डिफेंस कालोनी निवासी सुमन पत्नी रमेश के गले से सोने की चेन झपट ली। अर्बन एस्टेट में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ने से महिलाओं में डर का माहौल बना हुआ है। अर्बन एस्टेट में आए दिन चेन छीनने की घटनाएं हो रही है, लेकिन पुलिस वारदात को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। हालांकि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उस समय तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने दोनों महिलाओं की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस नाकेबंदी भी नहीं लगा पाई लगाम
अर्बन एस्टेट में चेन झपटने की वारदात को देखते हुए पुलिस ने अर्बन एरिया में जगह-जगह पर नाकेबंदी की थी और वाहनों की जांच करनी शुरू की थी, वाहनों की जांच करने का यह सिलसिला एक माह तक चला, लेकिन जैसे ही पुलिस ने इन नाकों को फिर से हटाया तो वारदात फिर से होने लगी। चेन स्नैचर गिरोह का निशाना भी अर्बन एरिया तथा स्कीम नंबर छह ही रहता है। अक्सर शाम के व्यक्त घर से बाहर घूमने के लिए निकलने वाली महिलाओं को अपना निशाना बनता है, अब तक शहर में बदमाश दर्जनों वारदात को अंजाम दे चुके हैं लेकिन पुलिस एक भी वारदात को सुलझाने में कामयाब नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें