फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीईटी... भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में नहीं होगा परीक्षा केंद्र, लॉकर रूम मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। राज्य सरकार की तरफ से आयोजित सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी)-2025 के सुचारू, पारदर्शी व निष्पक्ष संचालन के लिए डीसी मोहम्मद इमरान रजा की अध्यक्षता में बुधवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य साधुराम जाखड़ सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। बैठक में परीक्षा केंद्रों की क्षमता, सुरक्षा व्यवस्था व परीक्षार्थियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

डीसी ने निर्देश दिए कि केंद्रों पर परीक्षा देने आने वाले दिव्यांगजन व गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जाएगी, जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अलावा परीक्षार्थियों के सामान को सुरक्षित रखने के लिए लॉकर रूम की सुविधा भी प्रदान की जाएगी, ताकि परीक्षा केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ न हो और परीक्षा में व्यवधान न आए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों का चयन स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय परिसर, तकनीकी विश्वविद्यालय, पॉलिटेक्निक, आईटीआई और बीएड कॉलेजों में प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि परीक्षा केंद्र किसी भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में न हो ताकि अभ्यर्थियों को आवागमन में कोई परेशानी न हो और यातायात बाधित न हो।
परीक्षा कक्षों में उचित रोशनी, फर्नीचर और रोल नंबर डिस्प्ले बोर्ड की व्यवस्था की जाएगी। सदस्य साधुराम जाखड़ ने बैठक में जानकारी दी कि हाल ही में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी सीईटी-2025 परीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की थी, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि परीक्षा को जल्द संपन्न करवाया जाएगा। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रुप-सी और ग्रुप-डी सीईटी-2025 परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित रूप से करवाई जाएगी। इस अवसर पर एडीसी विवेक आर्य, एसडीएम सत्यवान मान, एसडीएम पुलकित मल्होत्रा, एसडीएम दलजीत सिंह, नगराधीश डॉ. आशीष देशवाल, सीआरएसयू कुलसचिव प्रो. लवलीन मोहन भी मौजूद रही।
विज्ञापन


बॉक्स

सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होंगे परीक्षा कक्ष

डीसी ने निर्देश दिए गए कि परीक्षा के लिए ऐसे कक्षों का चयन किया जाए, जिनका आकार उपयुक्त हो। अनियमित संरचना वाले कमरों को परीक्षा केंद्र के रूप में नहीं चुना जाएगा। किसी भी बाहरी व्यक्ति को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति न मिले। प्रत्येक परीक्षा केंद्र में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा, जहां से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से प्रत्येक कक्षा की निगरानी की जाएगी। परीक्षा कक्षों में किसी भी प्रकार की शैक्षणिक सामग्री, चाहे वह डेस्क, दीवारों या डिस्प्ले बोर्ड पर लिखी हो, प्रदर्शित नहीं होने चाहिए। परीक्षा के दौरान ड्यूटी स्टाफ के लिए आई-कार्ड पहनना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें