29जेएनडी39-राजकीय कॉलेज अलेवा में आयोजित प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों
अलेवा। अलेवा के राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को कॉलेज प्रबंधन ने सातवीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई। प्राचार्या ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल भी विद्यार्थियों के जीवन में महत्वपूर्ण हैं। खेल से विद्यार्थियों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। पुरुष वर्ग की 400 मीटर लंबी दौड़ में विनोद प्रथम, मनीष द्वितीय और शशि ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग की 200 मीटर दौड़ में बीता प्रथम, प्रिया दूसरे और रिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में मनीष प्रथम, विनोद दूसरे और भूपेंद्र ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में खुशी प्रथम, अंजलि दूसरे और प्रिया ने तीसरा स्थान पाया। पुरुष वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता मनीष प्रथम, अनीश दूसरे और विनोद ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर प्रो. रमेश दलाल, सुनीता दुग्गल मौजूद रहे। संवाद