जुलाना। जेबीएम कॉलेज में आयोजित 15 दिवसीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को प्रमाणपत्र वितरण समारोह के साथ समापन हुआ। प्रशिक्षण पूरा करने वाले 200 से अधिक युवाओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
शिविर का आयोजन हरियाणा राज्य समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं जुलाना विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी की पहल पर महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन के सहयोग से किया गया।
समारोह में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता कैप्टन योगेश बैरागी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।