फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ करोड़ से नौ स्थानों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Tue, 14 Feb 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
शहर का पटियाला चौक, जहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। - फोटो : jind
विज्ञापन
शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिला प्रशासन ने शहर में नौ जगह हाई रेज्यूलेशन के सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बनाई है। डेढ़ करोड़ रुपये से लगने वाले इन सीसीटीवी कैमरों के तकनीकी पहलुओं की जांच का मामला अब मुख्यालय में हैं। यहां से स्वीकृति मिलते ही नगर परिषद इस परियोजना पर काम शुरू कर देगी।
विज्ञापन


शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बहुत पुरानी है, लेकिन अब यह सिरे चढ़ गई है। हालांकि, कई स्थानों पर पुलिस प्रशासन की ओर से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, लेकिन नौ जगहों पर और कैमरे लगने से सुरक्षा व्यवस्था अधिक मजबूत होगी। इसके लिए नगर परिषद ने शहर के तीन मुख्य चौकों और शहर में प्रवेश करने वाले छह नाकों को चिह्नित किया गया है। गौरतलब है कि 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नगर परिषद को सीसीटीवी के लिए डेढ़ करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी। इस पर कार्रवाई करते हुए नगर परिषद ने सीसीटीवी लगाने की परियोजना पर काम शुरू कर दिया है। अगले करीब एक महीने में शहर के सभी मेन रोड पर बने नाकों मुख्य चौक पर हर गतिविधि सीसीटीवी में कैद हो सकेंगी। इससे शहर में होने वाली वारदातों में शामिल लोगों के पकड़ने में भी प्रशासन को मदद मिलेगी।

यहां लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
नई योजना के अनुसार शहर में हांसी रोड स्थित टेंडरी मोड, पटियाला चौक, देवीलाल चौक, भिवानी रोड नाका, रोहतक रोड नाका, गोहाना रोड नाका, सफीदों रोड नाका, झांझ गेट व कैथल रोड नाका पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


हर दिन हो रही हैं वारदात
शहर में हर दिन वारदात हो रही हैं। आए दिन बाइक चोरी, लूट और फायरिंग की घटनाएं बढ़ रही हैं। सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं होने से अपराधी आसानी से पुलिस की गिरफ्त से निकल जाते हैं।

आधा दर्जन स्थानों पर लगे हैं सीसीटीवी कैमरे
फिलहाल शहर में करीब आधा दर्जन सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे पुलिस ने व्यापारियों की मदद से लगवाए हैं। इसके अलावा बस स्टैंड पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। शहर में करीब दो हजार दुकानों और घरों में भी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।

शहर को सुरक्षा देने के लिए फिलहाल नौ जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बनाई गई है। इसके कुछ तकनीकी पहलुओं पर मुख्यालय में काम चल रहा है। यहां से जल्द ही स्वीकृति मिल जाएगी और इसके बाद काम शुरू किया जाएगा।
-डॉ. एसके चौहान, ईओ, नगर परिषद जींद
 
पुलिस को मिलेगी मदद
सीसीटीवी कैमरे होने से अपराधी भी अपराध करने से कतराते हैं। इससे घटना होने पर अपराधी तक पहुंचने में मदद मिलती है। ऐसे में सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने से काफी अच्छा होगा।
-शशांक आनंद, एसएसपी 

बढ़ेगी सुरक्षा
यह प्रशासन को बहुत ही सराहनीय कदम है। इससे शहर की सुरक्षा बढ़ेगी और व्यापारी बेफिक्र होकर अपना काम कर सकेंगे। सीसीटीवी कैमरे बहुत जरूरी हैं।
सुनील वशिष्ठ, महासचिव, रेडिमेड गारमेंट एसोसिएशन

अपराधियों पर डलेगी नकेल
पहले भी कई बार सीसीटी कैमरे की मदद से अपराधियों को पकड़ा जा चुका है। जींद में सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं होने से सुरक्षा कमजोर थी। अब यह बेहतर होगी।
विज्ञापन

जितेंद्र चहल, शिक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें